मैनपुरी।
एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा ने बताया कि डूब खेत्र में अनाधिकृत रूप से किए निर्माण व बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने पर 369 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें से 250 लोग ऐसे हैं, जिन्हें पूर्व में भी नोटिस तामील कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही 119 लोगों को शुक्रवार को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों को सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाएगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।