मैनपुरी। कृषि विभाग द्वारा तहसीलवार टीमें गठित कर उर्वरक की दुकानों की चेकिंग कराई गई। इसमें जिले के नौ उर्वरक की दुकानों पर स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाए गए।
इसमें रामप्रताप गुप्ता खांद भंडार आलीपुर, श्रीवास्तव खाद भंडार आलीपुर, शोएब खाद भंडार आलीपुर, जय माता दी खाद भंडार छाछा, मां दुर्गा भंडार छाछा, गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी आलीपुर, राजेश एंड कंपनी कुरावली, एसके फर्टिलाइजर कुरावली और यादव खाद भंडार मैनपुरी शामिल हैं। इन उर्वरक विक्रेताओं को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।