फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास धनराशि की रिकवरी न करने पर बीडीओ को नोटिस

सार

विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत ऊंचा इस्लामाबाद में तीन अपात्रों से आवासों की धनराशि की रिकवरी करने के आदेश एक माह पूर्व जारी हुए थे, लेकिन अब तक खंड विकास अधिकारी ने रिकवरी नहीं कराई। आवास की रिकवरी या तो अपात्रों से की जाएगी या फिर पंचायत सचिव से की जाएगी, लेकिन इसमें समस्या ये है कि तत्कालीन पंचायत सचिव पुष्पेंद्र राठौर सेवानिवृत्त हो चुके है। अब तक रिकवरी न होने पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत ऊंचा इस्लामाबाद में तीन अपात्रों से आवासों की धनराशि की रिकवरी करने के आदेश एक माह पूर्व जारी हुए थे, लेकिन अब तक खंड विकास अधिकारी ने रिकवरी नहीं कराई। सीडीओ के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने बीडीओ किशनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मामले में शिकायत पर ग्राम पंचायत ऊंचा इस्लामाबाद में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जांच कराई थी। जांच में पाया गया कि वर्ष 2016-17 में अहमद अली पुत्र इंसार अली, जमुना देवी पत्नी रामनरायन और राधा पत्नी प्रदीप कठेरिया को लोहिया आवास के तहत 3.25 लाख की धनराशि अलग-अलग दी गई थी। इससे पहले इन्हीं लाभार्थियों को इंदिरा आवास योजना में भी लाभान्वित किया गया था। ऐसे में लोहिया आवास के लिए ये तीनों ही लोग अपात्र थे। जांच के बाद तीनों से धनराशि की रिकवरी कराने के आदेश परियोजना निदेशक केके सिंह ने दिए थे। एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक धनराशि की रिकवरी नहीं की जा सकी। इस पर सीडीओ विनोद कुमार ने पीडी डीआरडीए केके सिंह को अब तक रिकवरी न होने के संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर पीडी ने बीडीओ किशनी महेश चंद्र त्रिपाठी को नोटिस जारी किया है। इसमें पूछा गया है कि आखिर क्यों अब तक धनराशि की रिकवरी नहीं की जा सकी है। इसके साथ ही अब तक धनराशि की रिकवरी के लिए क्या किया गया।
आवास की रिकवरी या तो अपात्रों से की जाएगी या फिर पंचायत सचिव से की जाएगी, लेकिन इसमें समस्या ये है कि तत्कालीन पंचायत सचिव पुष्पेंद्र राठौर सेवानिवृत्त हो चुके है। सेवानिवृत्त पंचायत सचिव को भी पहले नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन रिकवरी की धनराशि जमा नहीं कराई गई।
विज्ञापन

तीन अपात्रों से आवास की धनराशि की रिकवरी की जानी थी। इसके लिए खंड विकास अधिकारी को पूर्व में आदेशित किया गया था। अब तक रिकवरी न होने पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। - केके सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें