फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 12 क्लीनिक, लैब संचालकों को नोटिस

Thu, 27 Jun 2024 04:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में क्लीनिक एवं लैबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने के बाद नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। विभाग की इस कार्रवाई से संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अशोक नगर में ग्रीशचंद्र, शिवानी, किलोनी में रिंकू राजपूत, सोरोंजी चिलकुनिया में अनन्या पैथोलॉजी, आशी क्लीनिक, पवन क्लीनिक, राजेश, मोहम्म्द आदिल, होडलपुर में लखपत, पलक हेल्थ केयर, हरिओम गोरहा में जुगल किशोर के क्लीनिकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालकों से पंजीकरण सहित अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे गए, लेकिन संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। टीम ने इसकी सूचना मुख्य चिकित्सकाअधिकारी को दी। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि 12 क्लीनिक व लैब संचालकों को नोटिस जारी कर अभिलेख दिखाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि संचालक आवश्यक अभिलेख नहीं दिखाते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा बिना पंजीकरण के कोई भी क्लीनिक संचालित करते पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें