फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो क्लीनिक संचालकों को जारी किया नोटिस

Thu, 01 Aug 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे क्लीनिक और पैथोलाजी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने कस्बा कुसमरा में बिना पंजीकरण के क्लीनिक- पैथोलाजी पर छापा मारा। जिसमें दो क्लीनिक संचालक अभिलेख नहीं दिखा सके। उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. अजय कुमार टीम के साथ कस्बा कुसमरा पहुंचे। यहां टीम के पहुंचते ही कई झोलाछाप अपनी-अपनी दुकानें बंद करके फरार हो गए। इस बीच टीम ने कस्बा में डाॅ. नवाब सिंह और डाॅ. अरविंद कुमार के यहां छापा मारा। दोनों ही संचालकों से क्लीनिक के पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे, लेकिन दोनों में से कोई भी अभिलेख दिखा नहीं सका। जिस पर नोडल अधिकारी ने नोटिस देकर तीन दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। छापामार कार्रवाई से आसपास के संचालक दुकानें बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें