फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न्यून प्रगति पर पांच खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी

Fri, 10 Nov 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्कूल चलो अभियान और शारदा एप पर कार्यक्रम में जिले के पांच विकास खंडों की स्थिति न्यून रही। शासन की नाराजगी के बाद बीएसए दीपिका गुप्ता ने संबंधित विकास खंडों के खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान बीते माह चलाया गया था। इसके साथ ही शारदा एप पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी और शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। समीक्षा में जिले के पांच विकास खंड की स्थिति न्यून पाई गई।


इन विकास खंडों की स्थिति पाई गई न्यून

पिछले सप्ताह की गई समीक्षा में विकास खंड किशनी, बेवर, सुल्तानगंज, बरनाहल और नगर क्षेत्र की स्थिति दयनीय पाई गई है। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है। बीएसए ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर स्थिति में सुधार नहीं होता तो खंड शिक्षािधकारियों को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें