फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव:  नगर निगम में होंगे मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन, इनके लिए तहसीलों में व्यवस्था

Wed, 07 Dec 2022 10:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मेयर पद के लिए एक निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और पार्षदों के लिए प्रत्येक पांच वार्ड पर एक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। 13 निकायों के लिए अध्यक्ष व मेयर पद के लिए कुल 13 आरओ नियुक्त किए हैं। 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही प्रत्याशियों के लिए नामांकन स्थल तय हो गए हैं। मेयर प्रत्याशियों और 100 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन पत्र नगर निगम में जमा होंगे। पांच नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के चेयरमैन व सभासद प्रत्याशियों के लिए नामांकन स्थल तहसीलों में बनेंगे। 

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल और मतगणना स्थल भी घोषित किए हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार जिले में 13 निकायों में 16.49 लाख मतदाता हैं। सभी निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी व मतगणना शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी में होगी। मेयर पद के लिए एक निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और पार्षदों के लिए प्रत्येक पांच वार्ड पर एक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। 13 निकायों के लिए अध्यक्ष व मेयर पद के लिए कुल 13 आरओ नियुक्त किए हैं। 52 एआरओ सभासद व पार्षदों के लिए होंगे। इस तरह कुल 65 आरओ नियुक्त किए हैं। जबकि 102 एआरओ पर नामांकन में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ेंAgra News: पूर्व मंत्री अरिदमन समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें मामला

आरक्षण पर आईं 200 आपत्तियां, दो दिन और मौका

नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पालिका में वार्ड आरक्षण को लेकर आपत्तियां आ रही हैं। बुधवार तक कुल 200 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। जिनमें फतेहपुर सीकरी के लिए तीन, एत्मादपुर में एक, शमसाबाद में 12, किरावली में एक और जगनेर में 6 आपत्तियां दर्ज हुई हैं। कुल 23 आपत्तियां आई हैं। वहीं, नगर निगम के 100 वार्डों व मेयर के लिए आरक्षण पर 177 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव के अनुसार 9 दिसंबर तक आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। 

सपाइयों ने की आरक्षण में संशोधन की मांग

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार के नेतृत्व में बुधवार को सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचा। जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन में नगर निगम के 100 वार्डों में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति व अन्य वर्गों का आरक्षण जनसंख्या के आधार पर घोषित करने की मांग की। कहा कि आरक्षण में जनसंख्या को आधार नहीं रखा गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। नए सिरे से आरक्षण जारी किया जाए। उन्होंने आरक्षण में अनियमितताओं के आरोप लगाए। इस दौरान सपा पार्षद दल के नेता राहुल चौधरी, निर्वेश शर्मा, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें