फोटो 15 कासगंज कलेक्ट्रेट में डीएम प्रणय सिंह मतदाता सूची पुनरीक्षणसंबंधी बैठक करते। स्रोत: सूच
कासगंज। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कासगंज, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के लिए जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विधानसभाओं में अलग अलग बूथों के वर्गीकरण के साथ नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन जनता दर्शन के उपरांत अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे एवं प्रतिदिन पुनरीक्षण की प्रगति रिपोर्ट गूगल शीट में फीड करेंगे। कासगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उपेंद्र कुमार को मतदेय स्थल संख्या 1 से 51 तक, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह को मतदेय स्थल संख्या 52 से 100 तक, जिला कृषि अधिकारी डॉ० अवधेश मिश्रा को मतदेय स्थल संख्या 101 से 160 तक, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ज्ञान प्रकाश को मतदेय स्थल संख्या 161 से 221 तक, जिला उद्यान अधिकारी रविंद्र जयसवाल को मतदेय स्थल संख्या 222 से 285 तक, सहायक श्रम आयुक्त विद्या प्रकाश को मतदेय स्थल संख्या 286 से 343 तक, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी को मतदेय स्थल संख्या 344 से 406 तक का नोडल अधिकारी नामित किया है। वहीं विधानसभा अमांपुर के लिए जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह को मतदेय स्थल संख्या 1 से 73 तक, जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी को मतदेय स्थल संख्या 74 से 130 तक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राम प्रकाश मिश्रा को मतदेय स्थल संख्या 131 से 187 तक, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सिंह को मतदेय स्थल संख्या 188 से 240 तक, अधिशासी अभियंता विश्वजीत को मतदेय स्थल संख्या 241 से 296 तक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह को मतदेय स्थल संख्या 297 से 358 तक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार को मतदेय स्थल संख्या 1 से 59 तक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नंद किशोर को मतदेय स्थल संख्या 60 से 119 तक, उप कृषि निदेशक महेन्द्र सिंह को मतदेय स्थल संख्या 120 से 180 तक, विधिक माप विज्ञान नन्हेलाल को मतदेय स्थल संख्या 181 से 240 तक, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला को मतदेय स्थल संख्या 241 से 289 तक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक महेन्द्र कुमार को मतदेय स्थल संख्या 290 से 327 तक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव को मतदेय स्थल संख्या 328 से 385 तक के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।