आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय मिश्रा ने मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रो. अर्चना सिंह को सह-नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोडल अधिकारी कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित कराएंगे।