फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान

Wed, 07 Feb 2024 03:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर सई से तीन दिन पूर्व लापता हुए युवक का सुराग नहीं लगा है। युवक के पता नहीं लगने से परिजन परेशान हैं। पिता ने उसके लापता होने की तहरीर पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। ग्राम हिम्मतपुर सई निवासी भगवान दास का पुत्र रवि कुमार (24) रविवार की सुबह 10 बजे अपने घर यह कहकर गया कि वह काम करने के लिए जा रहा है। वह मोटर बाइंडिंग का काम करता है। इसके बाद वह रविवार की देर रात तक घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजन को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उसके मित्रों और उसके साथ काम करने वाले लोगों से भी उसके बारे में जानकारी की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। रिश्तेदारी में भी परिजन ने उसकी पूछताछ की, वहां से भी कोई पता नहीं लगा। जब रवि का कहीं कोई पता नहीं लगा तो पिता भगवान दास ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की तहरीर भी दी है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें