कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र में दस दिन पूर्व लापता हुए युवक का अभी तक नही लगा कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे परिजन चिंतित हैं। युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। युवक का बड़ा भी लापता हो गया था, इसके बाद उसका शव मिला था। थाना दरियावगंज निवासी अतेंद्र (21 पुत्र राम नरेश 27 मार्च को शाम को घर से किराने की दुकान पर गया था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई और गांव में उसकी खोज की लेकिन कहीं कोई सुराग नही लगा। उसको रिश्तेदारियों में और आसपास के गांवों में खोजा लेक़िन पता नही लगा। 29 मार्च को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी अतेंद्र को पुलिस और उसके परिजन नही ढूंढ पाए । परिजन की चिंता दिन प्रतिदिन किसी अनहोनी के डर से बढ़ती जा रही है । अतेंद्र का बड़ा भाई मोहित (24) 12 अक्टूबर 2022 को घर से अचानक गायब हो गया था बहुत खोज बीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नही लगा था और 15 अक्टूबर 2022 को उसका शव गांव से कुछ ही दूरी पर मिला था। अतेंद्र के परिजन मोहित की घटना को याद कर के सहमे हुए हैं।