फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नफा न नुकसान, समेटी सजावट की दुकान

Fri, 20 Nov 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: सजावट एवं श्रृंगार की दुकानें
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के ऊंट, घोड़ा, गधा, खच्चर मेला में सजावट एवं शृंगार के सामान की दुकानें भी लगती हैं। दुकानों पर घोड़ों की सजावट और शृंगार के लिए मोहरा, कलगी, झूल, गद्दी, लगाम, घुंघरू आदि की खरीद होती है। जबकि ऊंट के लिए गोरबंद, काठी, जाली, नकेल, मोरा, माला, गजरा, घुंघरू आदि सामान व्यापारी, किसान लेते हैं। मेले से व्यापारी ऊंट, घोड़े, खच्चर लेकर व्यापारी गढ़मुक्तेश्वर एवं पुष्कर का मेला का रुख कई दिन पहले कर चुके हैं। इसके बाद सजावट और शृंगार का सामान समेट कर दुकानदार भी वापस लौटने लगे हैं। 10 साल से दुकान लगाने वाले जलेसर के रवी ने बताया कि मेले में थोड़ा बहुत मुनाफा हुआ है। शृंगार एवं सजावट का सामान खूब बिका था। कुछ दिन और मेला चलता तो अच्छी कमाई हो जाती। दिल्ली के कपिल ने बताया कि मेला में नफा हुआ न नुकसान। सजावट के सामान की बिक्री औसत रही। उन्होंने बताया कि पशुओं के मेला में ही देशभर में साजो सामान की दुकान लगाते हैं। अब पुष्कर के मेले में डेरा डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें