फतेहपुर सीकरी। अग्रवाल सेवा समिति के द्विवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को जय श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित आमसभा की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बन सकी। काफी प्रयासों के बाद भी सहमति नहीं बनने पर छह सितंबर को मतदान कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद गोयल (अरहेरा वाले) और मनोज बंसल (किरावली वाले) आमने-सामने होंगे। मतदान छह सितंबर को शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक अग्रवाल धर्मशाला में होगा।