फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोई प्रकरण किसी दिशा में लंबित न रहे

Sun, 10 Mar 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम सुधा वर्मा एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने तहसील पटियाली क्षेत्र के थाना सिढ़पुरा में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं, शिकायतों को सुना।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रार्थना पत्रों को यथाशीघ्र गुणवत्तापरक ढंग से समयबद्धता के साथ निस्तार किया जाए। विवादों का तत्काल निस्तारण करें। इस दौरान गत थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों और उनके निस्तारण की भी समीक्षा की गई। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीमों को पुलिस के साथ मौके पर जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी राजस्व कर्मियों और लेखपालों को निर्देश दिए कि पैमाइश, मेंड़बंदी, भूमि व संपत्ति पर अवैध कब्जा, उत्पीड़न, आपसी विवाद सहित समस्त भूमि विवादों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल राजस्व और पुलिस की टीमें मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में कोई प्रकरण लंबित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें