फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंड-बाजे के साथ निकाली निशान पदयात्रा

Sun, 02 Nov 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 36 शहर में श्री खाटू श्याम बाबा की पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर शनिवार की शाम शहर में खाटू बाबा की निशान पदयात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भजनों पर श्याम भक्त झूमते हुए चल रहे थे। शहर के बड़ा चौराहा स्थित ठाकुर राधा बल्लभ जी महाराज मंदिर से निशान पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा संता बसंता चौराहा, सदर बाजार, सिटी पोस्ट ऑफिस, लेनगंज, घंटाघर चौक, करहल रोड, श्री भीमसेन महाराज मंदिर आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में सुसज्जित रथ पर श्री खाटू श्याम बाबा की मूर्ति विराजमान थी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पारस वर्मा, प्रियांश गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, गोविंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, आकाश सक्सेना, संतोष वर्मा, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें