फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना: आने से पहले देख लें आंकड़ें, चार साल की बच्ची सहित 19 संक्रमित फिर मिले

Tue, 25 Apr 2023 11:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। यदि आप भी आगरा आना चाहते हैं तो आने से पहले आंकड़ों पर एक नजर जरूर डाल लें। मंगलवार को यहां चार साल की बच्ची सहित 19 लोग फिर संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को चार साल की बच्ची समेत कुल 19 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। एक मरीज को दिल्ली में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में 23 मार्च 2023 से अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 224 पहुंच गई है। सभी आयु वर्ग के लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। 

छह लोग 50 से अधिक उम्र के हैं

मंगलवार को संक्रमित मिले 19 मरीजों से अधिकतर की उम्र 50 वर्ष से कम है। केवल छह लोग 50 से अधिक उम्र के हैं। ओल्ड ईदगाह कॉलोनी, ककुआ, सरगन खेड़ा, शास्त्रीपुरम्, सैनिक नगर, सैंया, धनौली, मांगरौल जाट, सिकंदरा, नगलापदी, ओल्ड ईदगाह, आलोक नगर, सुजरनपुर, कावेरी कुंज आदि स्थानों पर मरीज मिले।

एयरपोर्ट पर लिया गया था नमूना

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 42-42 वर्ष की एक महिला व एक पुरुष का नमूना एयरपोर्ट पर लिया गया था। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुजरनपुर की 26 वर्ष की युवती की तबीयत अधिक खराब थी। वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें