फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से पहले होंगे नौ हजार रजिस्ट्रेशन

Fri, 12 Aug 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने से पहले वाणिज्य कर विभाग प्रदेश भर में सवा दो लाख व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराएगा। आगरा में नौ हजार व्यापारियों को जीएसटी लागू होने से पहले पंजीकृत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में सबसे कम पंजीकृत व्यापारी हैं। वाणिज्य कर विभाग ने अपंजीकृत व्यापारियों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली कनेक्शनों, एफडीए, फूड मैटेरियल, सप्लायर, पैकेज ड्रिंकिंग वाटर, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी आदि की सूची मंगाई गई है। शहर में कैंप लगाकर व्यापारियों को पंजीकरण का मौका दिया जाएगा। वाणिज्य कर कमिश्नर मुकेश कुमार मेश्राम ने जोनल एडीशनल कमिश्नरों को व्यापारियों की सूची लेकर मास्टर रजिस्टर तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि उनका पंजीकरण कराया जा सके। दवा व्यापारियों के साथ उन सभी कामर्शियल, औद्योगिक कनेक्शनों की सूची विद्युत वितरण निगमों से मंगवाई गई है, जो अभी तक रजिस्टर्ड ही नहीं थे। हाल ये है कि एफडीए में कहीं ज्यादा दवा व्यापारी लाइसेंस लिए हुए हैं, लेकिन वाणिज्य कर में वह पंजीकृत ही नहीं हैं। सवा दो लाख व्यापारी होंगे रजिस्टर्ड आगरा। पूरे प्रदेश में सवा दो लाख व्यापारियों को वाणिज्य कर विभाग पंजीकृत करेगा। इनमें सबसे ज्यादा वाराणसी में 30,750, लखनऊ में 24,850, गोरखपुर में 18 हजार, फैजाबाद में 16,800, मुरादाबाद में 15900, कानपुर में 13 हजार, इलाहाबाद में 12450, बरेली में 10950 और आगरा में 9150 व्यापारियों को पंजीकरण कराना होगा। शहर ड्रग लाइसेंसी वैट रजिस्ट्रेशन आगरा 8490 4711 मथुरा 5066 1447 एटा 3721 694 कानपुर 31093 5838 जौनपुर 15279 2144 उन्नाव 7696 1120 फतेहपुर 5299 659 लखनऊ 13024 10258 मेरठ 13329 10142
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें