फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेश स्तर पर दमखम दिखाएंगी जिले की नौ एथलीट

Sun, 24 Aug 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो33राज्य स्तरीय के लिए चयनित महिला एथलेटिक्स । स्रोत-विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिले की महिला एथलीटों ने अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयनित 15 सदस्यीय मंडलीय एथलेटिक्स टीम में जिले की एथलीट चुनी गई हैं। अब ये एथलीट अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए दमखम दिखाएंगी। उप कीड़ी अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया जिला स्तर पर आयोजित ट्रायल के दौरान 10 महिला खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए अलीगढ़ भेजा गया। इनमें से नौ महिला खिलाडियों का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इनमें भाला फेंक में नीतू, 5000 मीटर दौड़ में अंजू, 800 मीटर दौड़ में शिवानी, 200 मीटर दौड़ में रिषिका, 400 मीटर दौड़ में बुलबुल, 400 मीटर दौड़ में ममता और 1500 मीटर दौड़ में कुंती का चयन हुआ। वहीं, गोला फेंक में दीपिका और चक्का फेंक में दया चुनीं गईं। प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 25 और 26 अगस्त को अयोध्या में किया जाएगा। का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें