आगरा। बृहस्पतिवार को बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निखिल गोयल को अध्यक्ष और स्पर्श जैन को महामंत्री चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष निखिल गोयल ने कहा कि समिति की ओर से क्षेत्र में एक विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समिति का गठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता श्याम किशोर गुप्ता, रमन अग्रवाल, राकेश त्यागी और वीरेंद्र दीक्षित के निर्देशन में किया गया। समिति में रीना जैन, मनीषा, ब्रह्मा, विपिन, सत्यश्रवा, करतार सिंह शास्त्री को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है।