फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता फंदे पर झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्रांतर्गत सरजीवन नगर में बुधवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में फंदे पर झूलने से मौत हो गई। मृतका का मायका पक्ष आ गया। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खुशबू (20) पत्नी दीपक कुमार निवासी सरजीवन नगर थाना रामगढ़ की संदिग्ध हालात में फंदा पर झूलने के कारण मौत हो गई। मृतका का शव उसके कमरे में लगे पंखा से लटका मिला। पुलिस के अनुसार घटना के समय मृतका के ससुरालीजन भी घर के अंदर थे। काफी देर तक कमरे से किसी प्रकार की आहट नहीं मिलने से ससुरालीजनों को शंका हुई। अंदर झांक कर देखा तो लोगों की चीख निकल गई।
थाना रामगढ़ प्रभारी रवि त्यागी भी मौके पर पहुंचे। मृतका का मायका पक्ष थाना टूंडला में है। मृतका की शादी पांच-छह माह पूर्व ही हुई थी। वहीं पुलिस के अनुसार घटना के संदर्भ में अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें