फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवागत तहसीलदार सुरभि राय ने संभाला पदभार

विज्ञापन
नवागत तहसीलदार सुरभि राय 
विज्ञापन
खेरागढ़। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सुरभि राय को तहसीलदार खेरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं खेरागढ़ में तैनात सतेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण सदर तहसील कर दिया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर नवागत तहसीलदार सुरभि राय ने खेरागढ़ तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करना होगी। न्यायालय में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि फरियादियों को समयबद्ध न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें