आगरा के बाह में जन्म के आठ दिन बाद ही नवजात पैरों से दिव्यांग हो गई है। नवजात कन्या की मां बच्ची के इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला ने प्रशासन से इलाज के लिए गुहार लगाई है।
जैतपुर के मढेपुरा गांव की कुसमा देवी पत्नी रमाकांत ने गत सात मई 2017 को घर पर बेटी प्रज्ञा को जन्म दिया था। जन्म के आठ दिन बाद प्रज्ञा दोनों पैरों से दिव्यांग हो गई, उसके पैर काम नहीं कर पा रहे हैं।
बेटी के पैरों की सलामती के लिए कुसुमा ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इलाज की गुहार लगाई है। बताया कि उन्होने सभी टीके लगवाए थे। ऐसे में बेटी के दिव्यांग होने पर भी सवाल उठाए हैं।
इस संबंध में जैतपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विवभाग की टीम जांच के लिए बच्ची के घर जाएगी। जरूरी हुआ तो बच्ची के स्टूल की जांच के लिए डल्ब्यूएचओ की टीम को भेजा जाएगा।