आगरा के शमसाबाद मार्ग स्थित थाना एकता क्षेत्र के ग्राम श्यामो में प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब बना है। मंगलवार दोपहर तालाब में नवजात का शव मिला।
शव को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने देखा। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण माैके पर जुट गए। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई।
पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से नवजात के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।