क्रिसमस और नव वर्ष पर वृंदावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है। 24 दिसंबर की शाम से लेकर दो जनवरी की रात तक बड़े और चार पहिया वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद कर है।
पार्किंग की ये रहेगी व्यवस्था
राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर रुक्मिणी बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा। वहीं जैंत वाले नए रोड से आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर के समीप और गांव सुनरख मोड पर ही रोक दिया जाएगा।
मथुरा से आने वाले बड़े और चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के सामने पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन दारुक पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था 24 दिसंबर की शाम से शुरू होकर 2 जनवरी की रात तक जारी रहेगी।
25 को शनिवार व रविवार को आने वाले भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने ठा. बांकेबिहारी मंदिर एवं उसके आसपास की गलियों एवं प्रमुख बाजार में बैरिकेडिंग की जा रही है। वहीं वन वे व्यवस्था तहत लोग आसानी से मंदिर पहुंच कर दर्शन कर वापस निकल सकें।
- सत्येंद्र तिवारी, अपर नगर आयुक्त, मथुरा वृंदावन नगर निगम।
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की रहेगी वनवे व्यवस्था
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को देखते हुए ठाकुरजी के दर्शन की वनवे व्यवस्था होगी। व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकासी दी जाएगी। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर के गेट नंबर दो, तीन और पांच से प्रवेश और एक व चार से निकासी दी जाएगी। यह व्यवस्था 25 दिसंबर की सुबह से लेकर 2 जनवरी की शाम तक जारी रहेगी। मंदिर के गेटों पर बैरिकेडिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है।
राज्यपाल की चेतावनी के बाद कार्रवाई: डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में 98 कर्मचारियों के बदले पटल