2023 से यह भी उम्मीदें
1- जैथरा में 21 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी
शहर ही नहीं, कस्बाई क्षेत्रों में भी जलापूर्ति की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी। जल निगम द्वारा अगले साल जैथरा नगर पंचायत में करीब 21 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जिसके माध्यम से घर-घर पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे, जिसमें 4 नलकूप लगाए जाएंगे। वहीं एक ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 1300 किलोलीटर पानी को स्टोर करने की क्षमता होगी। इसके साथ ही एक भूमिगत जलाशय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 300 किलोलीटर पानी को स्टोर किया जाएगा।
2- अलीगंज में 52 किमी लंबी लाइन से घर-घर पहुंचाया जाएगा पानी
अलीगंज नगर पालिका परिषद में करीब 52 किलोमीटर लंबी पानी की पाइपलाइन डाली जाएगी। जिसके तहत करीब 7 हजार से अधिक की आबादी को लाभान्वित किया जाएगा। यहां दो ओवरहेड टैंक और दो भूमिगत जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। करीब 39 करोड़ रुपये की लागत से पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
2022 की उपलब्धियां
- शहरी क्षेत्र में 12 हजार नए कनेक्शन दिए गए। जिससे करीब 50 हजार की आबादी लाभान्वित हुई।
- पाइपलाइनों की करीब 150 लीकेज सही कराई गईं। जिससे करीब 6 हजार हजार की आबादी को पानी मिल सका।
- साल 2022 में नलकूप खंड द्वारा करीब पांच नलकूप रीबोर कराए गए। जिससे एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को पानी मिल सका।
- दो नए नलकूप लगाए गए, जो किसानों को फायदेमंद साबित हुए।
जाने क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि और अधिकारी
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने बताया कि 'हर घर जल योजना प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। इसके तहत शहर ही नहीं, जिले भर में हम लोगों को उनके घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।'
जलनिगम के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि 'हर घर जल योजना के तहत नए साल के मौके पर शहर के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति देने की योजना तैयार की है। बची हुए करीब 14 हजार की आबादी को घर-घर पानी की सप्लाई दी जाएगी।'
लायंस क्लब के जोनल चेयरपर्सन अनुज चौहान ने बताया कि 'पानी हर घर, हर व्यक्ति की जरूरत है। इसके अभाव में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। हर घर शुद्ध पानी पहुंच जाए तो लोगों की जिंदगी काफी आसान हो जाएगी। 24 घंटे आपूर्ति तो सोने पर सुहागा होगी।'