किरावली के गांव सलैमाबाद में खंडित शिव परिवार की पुलिस की मौजूदगी में कराई विधि विधान से स्थापन
किरावली। गांव सलैमाबाद में अराजक तत्वों ने एक मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमा बुधवार को खंडित कर दी थी। पुलिस ने नई प्रतिमा मंगाकर शुक्रवार को स्थापित कराई। मंदिर के स्वामी बृजकिशोर चाहर ने बताया कि पं.रामू ने मंत्रोच्चार के साथ प्रतिभा मंदिर में लगाई गई है। इस मौके पर थाना प्रभारी किरावली सत्य वीर सिंह, नवनीत सिंह, बृजकिशोर चाहर, श्याम वीर सिंह, अंजना सिंह, राजबाबू, राजेश कुमार,मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद