फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस स्टैंड के नए नामों पर नहीं लगी मुहर, प्रस्ताव लटका

Mon, 20 Nov 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बस स्टैंड के नाम बदलने का प्रस्ताव एक वर्ष से राज्य परिवहन निगम के मुख्यालय पर अटका हुआ है। प्रस्ताव में लिए डीएम द्वारा गठित त्रिस्तरीय कमेटी ने नए नामों को सुझाया था। लेकिन इस पर अभी तक कोई अमल नहीं हुआ है।कासगंज डिपो के अंतर्गत राजकीय बस स्टैंड कासगंज और सोरोंजी स्थित हैं। आजादी के अमृत महोत्सव कार्ययोजना के अंतर्गत इनके नाम बदलने का प्रस्ताव निगम के मुख्यालय से शासन के निर्देश पर मांगा गया था। दिसंबर 2022 माह में तत्कालीन डीएम ने इसके लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित की थी। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी शामिल थे। कमेटी ने कासगंज बस स्टैंड के लिए संत तुलसीदास और सोरोंजी बस स्टैंड के लिए भगवान वराह के नाम पर नामकरण किए जाने का सुझाव दिया। प्रस्ताव कमेटी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद परिवहन निगम मुख्यालय भेज दिया गया। जिसके बाद से यह प्रस्ताव निगम पर ही अटका रह गया। एक वर्ष बीतने के बाद भी डिपो के अंतर्गत आने वाले दोनों बस स्टैंड का नामकरण नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें