फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में चिन्हित किए जाएंगे नए ब्लैक स्पॉट

Thu, 30 May 2024 03:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा है कि जनपद में बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के स्कूली वाहन चलता हुआ मिला तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर की जाएगी। वे बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थीं। उन्होंने कहा कि जिले में एक्सीडेंट के नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाएंगे। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने एसपी अपर्णा रजत कौशिक के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिलजुल कर प्रयास करें। नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाएं। यातायात पुलिस ने बताया कि जाम के निराकरण के लिए ई-रिक्शा के 04 रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। ये पीले, लाल, हरे और नीला कलर कोड जोन बनाकर अलग-अलग रूट हाेंगे। डीएम ने कहा कि कोई भी स्कूल वाहन बिना फिटनेस के संचालित न हों। ऐसे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर संबंधित स्कूल संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें