फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहटोली और पहाड़पुरा में देवी मंदिरों पर चढ़ाए नेजा

Sun, 29 Mar 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर और बाह क्षेत्र के गांव कस्बों में शुक्रवार को नवरात्र के समापन पर ज्वारे विसर्जन के लिए महिला श्रद्धालु एवं युवतियों की टोलियां निकली। बाह हाइवे से लेकर बासौनी, जैतपुर, कचौराघाट, नहटोली, अभयपुरा, पुराकनेंरा, रैंका, बिचोला, रजपुरा, होलीपुरा मार्ग पर ढोल नंगाढे़ और डीजे पर माता के भजनों पर नाचते श्रद्धालु निकले। यमुना, चंबल नदी में देवी प्रतिमाएं, ज्वारे विसर्जन किए गए। वहीं नहटोली में मंशा देवी के मंदिर पर शुक्रवार को मेले का आयोजन हुआ। जिसमें देवी भक्तों ने अपनी मुराद पूरी होने पर सैकड़ों नेजा चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें