मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे 3 दिवसीय जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऑलओवर चैंपियनशिप हासिल की। नेहरू स्मारक बालिका वर्ग में भी चैंपियन घोषित किया गया। बालक वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर चैंपियन घोषित किया गया।
अंतिम दिन अंडर 19 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियागिता का आयोजन मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई। इसमें कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर की छात्रा मोनिका ने प्रथम, आरसी कन्या इंटर कॉलेज की आकांक्षा ने द्वितीय और महावीर इंटर कॉलेज जौहरीनगर की छात्रा काजल ने तृतीय स्थान पाया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव, डॉ. पदम सिंह पदम, हर प्रसाद यादव के साथ सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह के बालिका वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान चैंपियन घोषित गया। बालक वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर चैंपिनयन रहा। ऑलओवर चैंपियनशिप का खिताब नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान के नाम रहा। सभी के टीम प्रभारियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संयोजक डॉ. हिमांशु यादव, सह संयोजक मयंक यादव, स्वतंत्र कुमार सिंह, अजय यादव, डॉ. मनोज यादव, कप्तान सिंह, अरुण यादव, प्रशांत चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी, नीरज दुबे, प्रभात कुमार, कन्हैयालाल, ममता, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह और सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने सफल खिलाड़ियों को मंडलीय युवा क्रीड़ा समारोह में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।