फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेहा को मिलेगा कुलाधिपति पदक, राज्यपाल करेंगी सम्मानित

Sun, 12 Oct 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कस्बे के कुसुमा देवी महाविद्यालय के बीए की छात्रा नेहा ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में संचालित सभी 47 कोर्सों में टॉप किया है। छात्रा को कुलाधिपति एवं स्वर्ण पदक के लिए चयनित किया गया है। 15 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी। छात्रा नेहा अमांपुर के राजेंद्र नगर में रहती है। मूलरूप से परिजन फर्रुखाबाद जनपद के हैं। उनके पिता रामनिवास राजपूत कंपोजिट विद्यालय रामपुर में शिक्षक हैं। मां गंगा देवी गृहणी है। पांच बहनों में वह सबसे छोटी है। छात्रा का एक भाई है। छात्रा के कुलाधिपति व स्वर्ण पदक के लिए चयन होने की जानकारी मिलते ही परिजन खुशी से झूम उठे और मिष्ठान का वितरण किया। नेहा के पिता ने बताया कि बड़ी चार बहनों ने भी उच्च शिक्षा हासिल की है। बेटा भी बीटेक कर चुका है। पहली बार परिवार में बेटी का चयन पदक के लिए हुआ है। छात्रा नेहा से जब इस सफलता के बारे में अमर उजाला ने फोन पर बातचीत की तो वे बोलीं कि पहले तो विश्वास नहीं हुआ। यह पल मेरे जीवन में सबसे खास है। रोजाना 8 से 10 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर सिर्फ पढ़ाई और लक्ष्य पर ध्यान दिया। माता-पिता, भाई-बहन और शिक्षकों ने हमेशा हौसला बढ़ाया और मुझे कभी किसी चीज की कमी नहीं महसूस होने दी। आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं बस जरूरत है खुद को साबित करने की। जो सपना देखा है, उसे पाने का जुनून भी उतना ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें