फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीकाकरण और प्रसव में लापरवाही, नोटिस जारी

Tue, 27 May 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति की मंगलवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। नियमित टीकाकरण में जनपद की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। मंडल में तीसरे स्थान पर होने के बावजूद कुरावली, जागीर और बरनाहल में टीकाकरण की प्रगति बेहद खराब पाई गई। इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुरावली और जागीर को कारण बताओ नोटिस जारी करने और संतोषजनक जवाब न मिलने तक उनके वेतन को रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। कुरावली में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए, जिलाधिकारी ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव के दौरान पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल, समय पर आयरन, कैल्शियम की गोलियां, सभी जांचें और पोषक आहार सुनिश्चित किया जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और प्रसव के उपरांत जननी सुरक्षा योजना का लाभ, भोजन और ड्रॉपबैक सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आशा और संगिनी के मानदेय भुगतान में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने करहल और बरनाहल के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में ई-संजीवनी और कुचेला, सुल्तानगंज, किशनी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को खंड शिक्षा अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इन कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाने के लिए कहा। क्षय रोगियों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी के भी आदेश दिए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें