फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सूचना में लापरवाही तो नहीं होगा पंजीकरण का नवीनीकरण

Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने टीबी कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन सभागार में किया गया। जिसमें सूचना देने में लापरवाही बरतने पर निजी चिकित्सकों के पंजीकरण के नवीनीकरण न किए जाने की चेतावनी दी गई। सीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के 9 इंडिकेटर निर्धारित हैं। 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। प्रत्येक मरीज का रिकार्ड विभाग के पास होना आवश्यक है। जिससे शासन की पोषण योजना का लाभ भी मरीजों को मिल सके। समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मरीजों का नोटॉफिकेशन बढ़ाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निजी चिकित्सक मरीजों की सूचना देने में लापरवाही बरत रहे हैं। मरीजों की समय से सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही। इस तरह की लापरवाही करने पर उनका पंजीकरण नवीनीकरण नहीं किया जाएगा ।बैठक में नोटिफिकेशन बढ़ाने, मरीजों का निक्ष्य पोषण योजना का भुगतान करने, रेफरल बढ़ाने, आदि के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें