फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिजिक्स के सवालों में उलझे नीट परीक्षार्थी

Sun, 07 May 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के चार केंद्रों पर रविवार को नीट 2023 का आयोजन हुआ। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को फिजिक्स के सवालों में उलझा देखा गया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र पिछले साल से कुछ कठिन आया था। परीक्षा में पंजीकृत 1797 परीक्षार्थियों में से 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 1754 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


सिटी कोऑर्डीनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी में कुल पंजीकृत 597 परीक्षार्थियों में से 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, मैनपुरी में कुल पंजीकृत 408 परीक्षार्थियों में से सात परीक्षार्थी अनुपस्थित, लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी, मैनपुरी कुल पंजीकृत 312 परीक्षार्थियों में से छह परीक्षार्थी अनुपस्थित एवं आरसीएल वल्र्ड स्कूल मैनपुरी में कुल पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 13 अनुपस्थित रहे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दो-दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। सिटी कोऑर्डीनेटर डाॅ. राम मोहन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र का औचक दौरा कर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों का कहना था कि फिजिक्स के सवाल कठिन आए थे। जिन्हें हल करने में समय लगा।
विज्ञापन



प्रश्नपत्र पिछले साल की तुलना में कठिन था। फिजिक्स के सवालों के जवाब देने में समय लगा। जिस प्रकार के प्रश्न सोचे थे वैसे नहीं आए। - अर्चना यादव

केमिस्ट्री के प्रश्रों के जवाब देने में भी थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन केमिस्ट्री में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। प्रश्रपत्र पिछले साल से कठिन था। - सेजल

पिछले साल जिस प्रकार के प्रश्न परीक्षा में आए थे उसी के अनुसार तैयारी की गई थी। लेकिन एजेंसी ने अपेक्षाकृत अधिक कठिन प्रश्न दे दिए जिससे प्रश्नपत्र को हल करने में समय लगा। - किरन कुमार
विज्ञापन


प्रश्नपत्र अधिक कठिन नहीं था। भौतिक विज्ञान के प्रश्न कुछ कठिन थे उनके जवाब देने में समय लगा। परीक्षा में अच्छे अंक पाने की उम्मीद है। - दिगांक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें