फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जोश और जज्बे के साथ एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू

Sun, 22 Sep 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। युवाओं के जोश और जज्बे के साथ 9यूपी वाहिनी एनसीसी हाथरस का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण का शनिवार को दाताराम सिंह डिग्री कॉलेज अल्लीपुर बरबारा में शुभारंभ हुआ। शिविर में 400 एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न सैन्य विधाओं में दक्षता का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप कमांडेंट कर्नल सुरेंद्र होरा के नेतृत्व में शिविर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि कैडेट्स को प्रतिदिन प्रातः योगा एवं पीटी का दैनिक अभ्यास कराया जाएगा। पीआई स्टाॅफ एवं सह एनसीसी अधिकारियों के द्वारा नियमित विभिन्न कक्षाओं के माध्यम से मानचित्र अध्ययन, फायरिंग, कम्पास रीडिंग, जमीनी संकेत एवं दूरी का अनुमान लगाना तथा विभिन्न हथियारों को खोलना एवं जोड़ना आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के दौरान एनसीसी के कैडेट्स को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार प्रमाण पत्र ए,बी एवं सी की परीक्षा हेतु तैयारी कराई जाएगी। अनुशासन, शारीरिक शिक्षा, हथियारों को प्रशिक्षण, ड्रिल प्रशिक्षण एवं अन्य सैनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाएगी। सायंकालीन सत्र में कैडेट्स को वॉलीबाल, फुटबाल एवं रस्साकशी आदि खेल खिलाए जाएंगे। मेजर आलोक दुबे ने बताया कि इस शिविर में कासगंज, हाथरस एटा के विद्यालयों के 400 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें