कैडेट को सर्टिफिकेट व मेडल वितरण करते हुए
शमसाबाद। टू यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से संचालित सीएटीसी-11 कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। डॉ. बीपीएस कॉलेज बाकलपुर में यह कैंप 7 से 16 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। समापन पर विजेता कैडेटों को मेडल और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कैंप कमांडेंट कर्नल एनपी सेमल्टी ने कॉलेज प्रबंधन, एएनओ और पीआई स्टाफ का आभार जताया। कैम्प एडजुटेंट कैप्टन विल्सन मसीह, कैप्टन एसए यादव, वाईपी सिंह, अवनेश मिश्रा, अमित यादव और यूनुस खान मौजूद रहे। यह जानकारी एएनओ जुग्गी लाल वर्मा ने दी।