04एमएनपी-19-डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीटीओ प्रदीप कुमार को सम्मानित करते डॉ. अशोक य?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डॉ. किरन सौजिया के एनसीसी अधिकारी प्रदीप कुमार को ट्रेनिंग एकेडमी काम्पटी में बेस्ट ड्रिल प्लाटून कमांडर तथा बेस्ट ऑफीसर कैडेट के खिताब से सम्मानित किया गया। उनकी इस सफलता पर मंगलवार को उन्हें एकेडमी में प्रबंधक और उप प्रबंधक ने सम्मानित किया। प्रबधंक ने कहा कि डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी के सीटीओ प्रदीप कुमार ने ऑफीसर ट्रेनिंग एकेडमी काम्पटी महाराष्ट्र में 90 दिन की आर्मी ऑफीसर्स एएनओ ट्रेनिंग प्राप्त करके बेस्ट ड्रिल प्लाटून कमांडर और बेस्ट ऑफीसर कैडेट का खिताब जीतकर गौरव बढ़ाया है। प्रबंधक अशोक कुमार, प्रधानाचार्य देवकी नंदन खारिया ने उनका सम्मान किया।