फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया बटेश्वर तीर्थ का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, फिरोजाबाद के कक्षा 6 के करीब सत्तर छात्र-छात्राओं का दल बृहस्पतिवार को सुबह 11.30 बजे बटेश्वर तीर्थ में पहुंचा। छात्र-छात्राओं ने पीएमश्री एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों की बारीकियों को समझा और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। बच्चों का मार्गदर्शन शिक्षक डॉ. हैदर अली, काउंसलर नेहा देवी, काउंसलर प्रिया तिवारी, नितिन सिंह तथा रणवीर सिंह ने किया। शिक्षकों और काउंसलर्स ने विद्यार्थियों को भ्रमण स्थल के ऐतिहासिक महत्व, पर्यावरणीय संरक्षण और पर्यटन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें