मैनपुरी। 20 जनवरी को जिले के नौ केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित होने जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा के लिए जिले के सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। पर्यवेक्षक के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षाधिकारी और जिला समन्वयकों को जिम्मेदारी दी गई है।जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में सभी नौ विकास खंड के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती बेसिक शिक्षा विभाग से की गई है। कुल 4005 बच्चे इस परीक्षा में शामिल होंगे। आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण धीरेंद्र सिंह चौहान, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली पर खंड शिक्षाधिकारी कुरावली माजुद्दीन अंसारी, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर खंड शिक्षाधिकारी अनपुम शुक्ला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी पर खंड शिक्षाधिकारी जमील अहमद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर खंड शिक्षाधिकारी उदय नारायण कटियार को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर पर खंड शिक्षाधिकारी ब्रजेंद्र स्वरूप निगम, सुदिती ग्लोबल एकेडमी पर जिला समन्वयक आदित्य प्रताप सिंह पैराडाइज पब्लिक स्कूल पर खंड शिक्षाधिकारी कौशल कुमार, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान पर खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार दुबे को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। -