फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत के नोटिस तामील कराकर भेजे

Sat, 26 Aug 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोटिस तामील कराकर भेजे
विज्ञापन



न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुईं



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला जज सुधीर कुमार ने न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पक्षकारों को भेजे जा रहे नोटिस तामील कराकर वापस भेजे जाएं।

जिला जज ने कहा कि दीवानी में 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत का निर्णय सर्वमान्य होता है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की समझौते से मुकदमा निस्तारण होता है। लोक अदालत में होने वाले निर्णय में दोनों पक्षों की ही जीत होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पक्षकारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जज सुधीर कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भेजे जा रहे नोटिस तामील कराकर वापस प्राधिकरण में समय से भेजे जाएं। बैठक में नोडल अधिकारी/स्पेशल जज ईसी एक्ट मीतासिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह, सीजेएम भूलेराम, एडीएम रामजी मिश्रा, एएसपी राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें