आगरा। आर्यभट्ट एजुकेशनल एकेडमी में मंगलवार को एनपीएसए फिएस्टा-2026 के अंतर्गत बालक खो-खो चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें 17 विद्यालयों की टीमों ने दमखम दिखाया। नारायण इंटरनेशनल स्कूल ने पहला, बीडी कॉन्वेंट स्कूल ने दूसरा और सेंट स्टीफन स्कूल, यूनिट-1 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में आरके सिंह राघव, राजपाल सिंह सोलंकी, लोकपाल सिंह, आरके पांडेय व कप्तान सिंह, अभय गुप्ता आरके सिंह राघव, वृंदा शर्मा ने विजेता विद्यालयों को सम्मानित किया गया।