फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुष्पों से सजे पालने में विराजे नंदकिशोर

विज्ञापन
कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार को नंदोत्सव मनाया गया। अमर उजाला - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में रविवार को नंदोत्सव मनाया गया। बाल स्वरूप में सजे नंदकिशोर को पुष्पों से सुसज्जित पालने में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के नंदोत्सव की खुशियां मनाई। नंदोत्सव पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों और सतरंगी झालरों से आकर्षक रूप दिया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का शृंगार कर नवीन वस्त्रों और आभूषणों से अलंकृत किया गया। मृदंग और मंजीरों की मधुर ध्वनि के बीच हरे राम-हरे कृष्ण संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रंग में रंगे दिखाई दिए। अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भगवान की भक्ति, सेवा और साधना का विशेष महत्व है। इस मौके पर कांता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, संजीव बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें