फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेशीय कराटे के लिए नंदिनी, संध्या और आदित्य का चयन

Sat, 15 Aug 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता के लिए सम्राट अशोक अकादमी की तीन खिलाड़ियों नंदिनी, संध्या गुनकर और आदित्य का चयन हुआ है। इन्होंने मैनपुरी में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। अब ये खिलाड़ी 16 से 20 अगस्त तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होने वाली प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। नंदिनी कमला अरुण इंटर कॉलेज व संध्या और आदित्य सर्वोदय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हैं। तीनों निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। कराटे प्रशिक्षक हर्ष कल्याण व गोविंदा, श्रेया सिंह, विष्णु मिश्रा ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें