फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नमामि गंगे जैविक खेती योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Fri, 27 Oct 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कलेक्ट्रेट सभागार में नमामि गंगे जैविक खेती योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक्शन प्लान नमामि गंगे क्लीन अभियान योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 तक गंगा नदी के किनारे के गांव में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विकास योजना एवं पार्टिसिपेटरी गारंटी सिस्टम ऑफ इंडिया पीजीएस इंडिया गाइडलाइन पर जैविक खेती के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। जैविक खेती कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए 85 कलस्टरों 1700 हेक्टेयर भूमि की सहायता से जैविक खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि जिले समन्वय विभाग यूपीडास्प द्वारा इकोआ और प्रमाणीकरण संस्था ग्लोबल को नामित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत जिले के लगभग 2500 से अधिक किसानों को तीन वर्ष के लिए चयनित किया जाएगा। ग्लोबल द्वारा मिट्टी की जांच की जाएगी। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को एबीसी लेवल का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। जिससे किसान अपना जैविक उत्पाद प्रदेश के अंदर और बाहर बेच सकेगा। यूपीडास्प अधिकारी डा. आदित्य कुमार ने बताया गया कि इकोआ कंपनी द्वारा गांव गांव पहुंच कर प्रत्येक कलेस्टरों को पूरा किया जाएगा एवं जैविक प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारत स्तर के मेले में भ्रमण करा कर उन्हें गुणवत्ता जैविक खेती की जानकारी प्रदान की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें