फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुखार से पीड़ित नगर पंचायत कर्मचारी की मौत

Tue, 30 Dec 2025 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
संदिग्ध बुखार से नगर पंचायत कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे के मोहल्ला मार निवासी नगर पंचायत पिनाहट में कार्यरत संविदा कर्मचारी सुभाष वाल्मीकि की सोमवार की सुबह मौत हो गई। वे कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन के मुताबिक नगर पंचायत पिनाहट के संविदाकर्मी सुभाष बाल्मीकि को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिसका वह उपचार करा रहे थे। सोमवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत कर्मियों व स्थानीय लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें