फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंक पत्र की स्क्रीनिंग के बाद होगी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती

Mon, 06 Feb 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती से पहले उनके अंक पत्र की स्क्रीनिंग होगी। बोर्ड की ओर इस बार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती को लेकर नई पहल की गई है। उनकी शैक्षिक योग्यता में देखा जाएगा कि वह किस विषय के शिक्षक है। अंक पत्र के आधार पर तय किया जाएगा। परीक्षा की ड्यूटी के दौरान इस बार का ध्यान रखा जाएगा कि वह जिस विषय के शिक्षक होंगे, उस विषय की परीक्षा के समय उनकी तैनाती नहीं होगी।
विज्ञापन



जिले में बोर्ड परीक्षा को संपादित कराने के लिए 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 44977 व इंटर में 40336 परीक्षार्थी पंजीकृत है। बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरें कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। इसके अलावा इस बार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया में भी नई पहल की गई है। दरअसल पहले कक्ष निरीक्षकों की तैनाती को प्रधानाचार्यों द्वारा विद्यालय में तैनात शिक्षकों का ब्योरा कार्यालय में जमा कर दिया जाता था। उसी के अनुरूप विषयवार परीक्षा संपादित कराने के लिए शिक्षकों की तैनाती की जाती थी। कक्ष निरीक्षकों के विषय को लेकर केंद्र व्यवस्थापक मनमानी करते थे। जिस विषय के वह शिक्षक हैं।

उससे इतर रिपोर्ट भेजी जाती थी। मामला संज्ञान में आने के बाद इस बार बदलाव किया गया है। इस बार उनकी शैक्षिक योग्यता की भी जांच होगी। कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी करने के लिए बनाए गए काउंटर पर अंक पत्रों की जांच होगी। इसके बाद उनको परीक्षा से संबंधित कार्ड जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा उन्हीं शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिनका शैक्षिक अभिलेख माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होना चाहिए। जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषय के शिक्षक की तैनाती कक्ष निरीक्षक रूप में नहीं होगी। इससे वह परीक्षा में नकल नहीं करा सकेंगे। डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी तय करने में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में चार हजार से अधिक शिक्षकों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें