फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवानी में वकीलों की भूख हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैेेनपुरी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा डीजीसी फौजदारी के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार से वकीलों ने दीवानी परिसर में बार एसोसिएशन के सभागार के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैैैठे हैं। वकीलों ने निर्णय लिया है कि चार मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


एक जनवरी को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौेेेेरभ यादव तथा डीजीसी फौेेेजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के बीच विवाद हो गया था। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राणघातक हमला करने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। एक अन्य अधिवक्ता आनंद कुमार सिंह यादव ने भी सौेेरभ यादव के खिलाफ चैंबर का ताला तोड़कर कब्जा करने की रिपोर्ट लिखाई है। जिसके बाद से दीवानी के वकील अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
सोमवार से दीवानी में बार एसोसिएशन के सभागार के बाहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौेेरभ यादव, सचिव संतोष यादव सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत निगम ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है मिक जब तक चारों मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर बैैैैठे पदाधिकरियों के समर्थन में अन्य वकील भी सभागार के बाहर बैठे। वकीलों ने निर्णय लिया कि चार सूत्री मांगें पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर एएच हाशमी, अजीतकांत मिश्रा, शिवकुमार यादव, सुनील यादव, विनीता भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीओ ने दीवानी पहुंचकर जांच की
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह सोमवार को कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह के साथ दीवानी पहुंचे। उन्होंने बार एसोसिएशन अध्यक्ष तथा डीजीसी फौजदारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की जांच की। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद कई वकीलों से घटना के संबंध में जानकाी ली। सुरक्षा के लिहाज से सोमवचार को दीवानी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों ने भी दीवानी पहुंचकर जानकारी जुटाई।

कुछ वकीलों ने किया काम
वकीलों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के बीच दीवानी में कुछ वकीलों ने अदालतों मेेंं काम भी किया। काम करने वाले वकीलों का कहना है कि पीठासीन अधिकारी न्यायालयों में बैठकर मुकदमों की सुनवाई कर रहे हैं। वादकारियों के हितों को देखते हुए वह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें