मैनपुरी। पैरोल पर जेल से रिहा हुए 27 सिद्घदोष बंदी समय सीमा खत्म होने के बाद भी वापस जेल नहीं लौट। जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस जब उनके घर पहुंचे तो वहां से भी फरार मिले। 19 महीने का समय बीतने के बार भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। जेल प्रशासन ने अब पुलिस अधीक्षक को पत्राचार कर इन सिद्घदोष बंदियों की गिरफ्तारी कराने के लिए लिखा है। कोरोना के चलते जिला कारागार से 15 जुलाई 2021 को 50 सिद्धदोष बंदियों को पैरोल दी गई थी। सभी को एक निर्धारित समय के बाद वापस जेल आना था। लेकिन सिर्फ 23 बंदी ही जेल में वापस लौटे, बाकी 27 बंदी फरार हो गए। जेल प्रशासन की ओर से कई बार बंदियों के जेल वापसी को लेकर उनके घर पर संपर्क किया गया, लेकिन वहां से भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। करीब 19 माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक फरार 27 बंदियों को पुलिस भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
जेल प्रशासन की ओर से तत्कालीन एसपी को भी पत्र भेज कर पैरोल की समय सीमा खत्म होने के बाद वापस न लौटने वाले बंदियों की गिरफ्तारी की बात कही गई। इसके बावजूद विभिन्न अपराधों में सजा पा चुके फरार 27 बंदियों के बारे में पुलिस अब तक न तो कोई जानकारी जुटा सकी है न हीं उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज सकी है। ये सिद्घदोष बंदी जिले में खुलेेआम घूम रहे हैं।
चार बार बढ़ी पैरोल की अवधि
पैरोल पर छोड़े गए बंदियों को कोरोना काल में चार सप्ताह का समय दिया गया था। इसके बाद चार बार समयावधि को बढ़ाया गया। यह समय सीमा भी निकल गई। परिजन से संपर्क किया गया, उनके घरों पर जाकर जानकारी की गई। सिद्धदोष बंदियों की वापसी को लेकर जेल प्रशासन की ओर से तमाम प्रयास किए गए, लेकिन 27 बंदी अभी तक जेल वापस नहीं लौटे।
यह बंदी नहीं लौटे वापस
आधार पुत्र कृपाल सिंह रम्पुरा करहल, इंद्रपाल पुत्र महावीर, ओम प्रकाश पुत्र राजाराम, ब्रजमोहन पुत्र राजाराम निवासी गांव ललखुरिया करहल, राकेश कुमार पुत्र कन्ही लाल, प्रेमलता उर्फ ब्रजलता पत्नी राकेश कुमार निवासी टकइया करहल, ब्रजेश पुत्र गेंदा लाल निवासी कमलपुर भोगांव, पिंटू उर्फ सुरेंद्र पुत्र राज बहादुर मानिकपुर आलीपुर खेड़ा भोगांव, नरेंद्र पुत्र लालाराम निवासी कमलपुर करपिया भोगांव, दयाराम पुत्र मनीराम, तालेवर पुत्र भोगीराम निवासी महाराजपुर थाना औंछा, चिम्मा उर्फ विजय पुत्र रामेश्वर निवासी नगला मांझ औंछा, अशोक पुत्र हवलदार निवासी गांव राजलपुर थाना एलाऊ, अखलेश पुत्र ईशाचरन गावं इलाबांस थाा एलाऊ, नीलेश उर्फ बंटू पुत्र प्रेमपाल, शिवकुमार उर्फ भोला पुत्र सोबरन निवासी डुडगांव थाना कुर्रा, शमशाद पुत्र असफाक निवासी मोहल्ला ब्रहृमनान बेवर, कन्ही लाल पुत्र रामनरेश सक्सेना गांव कुड़ी बेवर, दीप सिंह उर्फ दीपू यादव निवासी बालादीन निवासी राजा का बाग सदर कोतवाली, अमित उर्फ बॉबी पुत्र महेश कश्यप निवासी 6बी राजा का बाग सदर कोतवाली, राजीव कुमार पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला ककरइया सदर कोतवाली, शोभाराम पुत्र जोर सिंह गांव मकोया किशनी, महेश चंद्र शाक्य पुत्र ग्याप्रसाद गांव चितायन किशनी, महावीर पुत्र रामस्वरूप गांव मधुपुरी किशनी, सोनी पत्नी सतेंद्र सिंह जसवंतपुर बिछवां, सूरजमुखी पत्नी रनवीर निवासी गांव वरथरी थाना बागवाला एटा, गज्जू उर्फ गजाधर पुत्र उल्फत निवासी गांव ढटिंगरा अलीगंज एटा पैरोल पर जाने के बाद वापस नहीं लौटे।
कोरोना काल में जुलाई 2021 को 50 सिद्धदोष बंदी पैरोल पर गए थे। इसने से 23 की वापसी हुई, अभी तक 27 बंदी वापस नहीं लौटे हैं। पुलिस अधीक्षक से भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है।
-पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर