किशनी। गांव कोठी निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदल कर 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। मंगलवार को युवक कुसमरा स्थित एक सेंटर से रुपये निकालने गया था।
थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी (ढढौंस) निवासी रामनरेश सिंह मंगलवार को कस्बा कुसमरा में लगे एक एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। उसने खाते से दो हजार रुपये निकाले, इस दौरान वहां मौजूद शातिर ने किसी तरह से उसका कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 10 हजार रुपया निकाले जाने का मैसेज आया। वह एटीएम पर दोबारा गया तो वहां कोई नहीं मिला। उसने आसपास संदिग्ध युवक की काफी भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर देकर घटना के बारे में जानकारी दी।