फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पालिका ने चलाया लहरा घाट पर स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। रविवार को माघ पूर्णिमा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु लहरा व हरि की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए आये। श्रद्धालु घाटों पर गंगा किनारे देवी देवताओं के चित्र व खंडित मूर्तियां आदि पॉलिथीन खाने पीने का बचा सामान, डिस्पोजल बोतलें बड़ी संख्या में गंदगी छोड़ गए। जिसे पालिका प्रशासन के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ कर निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार से महाशिवरात्रि कावड़ मेला शुरु हो गया। कांवड़ भरने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के द्वारा फैली गदंगी से कांवड़ियों की भावनाएं आहत न हो इसलिए पालिका प्रशासन ने घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। हरि की पौड़ी में नाव व दो सफाई कर्मियों से गंगा में उतरा रही प्रदूषित वस्तुएं निकलवाई। गंगा घाटों पर सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।
लहरा गंगा घाट पर ईओ मुकेश कुमार के निर्देश पर 10 सफाई कर्मी व दो ट्रैक्टर ट्रॉली भेजकर स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई कर्मी लहर घाट किनारे झाड़ू लगाकर कूड़ा इकट्ठा करके ट्रैक्टर ट्रॉली में डाला। 10 ट्रॉली कूड़ा घाट से उठवाकर पालिका ने दूर ट्रैक्टर भेजकर कूड़े का निस्तारण कराया। देर शाम तक लहर घाट पर स्वच्छता अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें